SKDV मिशन तिल्दा तहसील द्वारा मुक्तिधाम मार्ग नेवरा में महंत परमानंद साहेब के सान्निध्य में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

तिल्दा-नेवरा :- पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मुक्तिधाम मार्ग, नेवरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम श्रद्धेय महंत परमानंद साहेब जी ने सद्गुरु कबीर साहेब जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं वंदना के उपरांत किया। इसके बाद विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
यह आयोजन परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब एवं पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब के आशीर्वाद तथा चार गुरु वंश बयालिस की कृपा से एसकेडीवी मिशन, तहसील तिल्दा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मिशन के पदाधिकारियों, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर महंत परमानंद साहेब जी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उपस्थित जनों ने भी लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ अग्रवाल, लालू साहेब, महंत कुंज दास, भूषण दास, ईश्वर प्रसाद, रमेश, सोनू, मानसिंह, प्रहलाद, देवशरण, कृष्ण कुमार, केशव, धर्मेंद्र, युगल, किशोर, संजय, विदेशी राम, अनुज, किशन, थानेश्वर, कबीर, गोविंद, श्रीमती संगीता मिश्रा, पुष्पा, लता, सरस्वती, सिमरन, सुषमा, रानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मिशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने तथा प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। आयोजन के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button