छत्तीसगढ़ स्कूलों के प्रार्थना में गाए जाएंगे राज्य गीत “अरपा पैरी के धार’….

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी, प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों की प्रार्थनाओं राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और सरस्वती वंदना के साथ अब राज्य गीत “अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार…” को भी गाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने राज्य गीत को प्रार्थना में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है, अब यह आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल तक भी पहुंचा दिया गया है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले साल अरपा पैरी के धार को राज्य गीत घोषित किया था। जिसे डॉ नरेंद्र देव वर्मा ने लिखा है। इस राज्य गीत में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का बखान किया गया है। राज्य गीत के प्रार्थना में शामिल हो जाने से अब प्रदेश के सभी स्कूली बच्चे हर दिन राज्य की संस्कृति से जुड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की नदियों अरपा, पैरी और महानदी को भी जानेंगे।

Related Articles

Back to top button