#Social

Suicide: हॉस्टल में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम


Delhi दिल्ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 11वीं कक्षा के एक छात्र ने यहां एक निजी स्कूल के छात्रावास में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि द्वारका स्थित स्कूल में हुई घटना की सूचना 25 जुलाई को मिली और जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें छात्रावास में 16 वर्षीय एक लड़का मृत मिला।पुलिस ने बताया कि उसके एक सहपाठी के अनुसार वह परेशान था क्योंकि उसके दोस्तों ने स्कूल छोड़ दिया था और दूसरे संस्थानों में विज्ञान स्ट्रीम में दाखिला ले लिया था।पुलिस अधिकारी ने बताया, “उसके पिता ने उसे स्कूल में कला स्ट्रीम में पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी थी। लड़का अकेला महसूस कर रहा था और परेशान था। 25 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे उसने चादर से कपड़े के टुकड़े को फाड़कर छत की लोहे की छड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।”अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया गया और किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। अधिकारी ने बताया, “हमने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत जांच कार्यवाही के तहत आगे की जांच शुरू कर दी है।”
खबर पर अपडेट जारी है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button