कुएं में तैरते मिली नाबालिग लड़की का शव, मचा हड़कंप….

 

ललितपुर (उप्र)।उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता एक नाबालिग लड़की का शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि महेशपुरा मुहल्ले से शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता किशोरी का शव रविवार को दोपहर तीन बजे एक फार्म हाउस के कुएं से बरामद की गई है। फ़िलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, अब तक की जांच में लड़की के आत्महत्या किये जाने की बात सामने आई है, फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद आगे जांच बढ़ाई जाएगी। एसएचओ ने बताया कि लड़की घर में मामूली विवाद के बाद लापता हो गयी थी, परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना नहीं दर्ज करवाई थी।

Related Articles

Back to top button