#Social

UP News: पटाखा बना मौत का कारण, घायल युवक हार गया जिंदगी की जंग


UP News: राहुल को नहीं पता था कि दिवाली की रात उसके लिए मौत बनकर आएगी। शायद उसके मन में यह ख्याल भी नहीं आया होगा कि उसके ही रिश्तेदार उसकी जान के प्यासे हो जाएंगे।उसका परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है क्योंकि उसने अपना सब कुछ खो दिया है। घटना कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र के परसौना बुजुर्ग गांव के ओझा टोला की है। परसौना गांव दिवाली के जश्न में डूबा हुआ था। चारों तरफ पटाखे फोड़ रहे थे। ओझा टोला में रहने वाले 31 वर्षीय राहुल ने किसी कारणवश अपने रिश्तेदारों को पटाखे फोड़ने से मना कर दिया। मना करते ही उसके रिश्तेदार आगबबूला हो गए और राहुल पर हमला कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button