Volcano: माउंट डुकानो फटा ज्वालामुखी, 3 लोगों की मौत

Indonesia इंडोनेशिया: नॉर्थ मालुकु प्रांत में स्थित Mount Dukono ज्वालामुखी शुक्रवार सुबह फट गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के बाद करीब 20 ट्रेकर्स इलाके में फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ज्वालामुखी में सुबह करीब 7:40 बजे विस्फोट हुआ। इसके बाद राख और धुएं का बड़ा गुबार लगभग 10 किलोमीटर ऊंचाई तक आसमान में फैल गया। प्रशासन ने लोगों को ज्वालामुखी के क्रेटर से चार किलोमीटर के दायरे में नहीं जाने की चेतावनी दी है।

अधिकारियों ने बारिश के दौरान ज्वालामुखी कीचड़ बाढ़ यानी मडफ्लो का भी खतरा बताया है। आसपास रहने वाले लोगों और पर्यटकों को मास्क साथ रखने की सलाह दी गई है, ताकि राख से होने वाली सांस संबंधी दिक्कतों से बचा जा सके।

इससे पहले फरवरी में भी माउंट डुकानो में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद विमान सेवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। ज्वालामुखी से निकलने वाली राख उड़ानों के लिए खतरा मानी जाती है, इसलिए विमानों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। माउंट डुकानो समुद्र तल से 1,087 मीटर ऊंचा है और इंडोनेशिया के 127 सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल है। हाल ही में Mount Semeru ज्वालामुखी में भी कई बार विस्फोट दर्ज किए गए थे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button