छग में 7 और 17 नवंबर को मतदान, मप्र में 23 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
डेस्क। पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, आज मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक जिन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर तथा 17 नवंबर, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को, तेलंगाना में 30 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर को तथा मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान संपन्न होगा। सभी राज्यों के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होंगे।
पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है. वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा, नक्सल प्रभावित सीटों में 7 नवंबर तथा सामान्य सीटों में 17 नवंबर मतदान होगा।
दो राज्यों में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा
पांचों राज्यों में मतदान की तारीख अलग-अलग हो सकती हैं. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचों राज्यों में वोटों की गिनती एक साथ 10 से 15 दिसंबर सीों में के बीच हो सकती है. जिन पांच राज्यों में चुनाव होना है, उनमें से 2 में महिला वोटर, पुरुषों की तुलना में ज्यादा हैं.
बता दें कि इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को अगले साल होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, तो मध्य प्रदेश में बीजेपी काबिज है. तेलंगाना में बीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ जैसी क्षेत्रीय पार्टी की सरकार है. 2018 में चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी.
छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। कांग्रेस की कोशिश है कि राज्य में एक बार फिर बघेल सरकार बने। वहीं, सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगाया है।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 71 सीटें पर जीत हासिल करते हुए राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। वहीं, बीजेपी को महज 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा बसपा ने 2 और जनता कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं।
किस राज्य में, किसकी सरकार?
- मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से बीजेपी के 128, कांग्रेस के 98, बसपा के एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं. यहां बीजेपी की सरकार है.
- राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें है, जिसमें कांग्रेस के 108, बीजेपी के 70, आरएलडी एक, आरएलएसपी 3, बीटीपी 2, लेफ्ट 2 और 13 निर्दलीय विधायक हैं. यहां कांग्रेस की सरकार है.
- छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें है, जिनमें कांग्रेस के 71, बीजेपी के 15, बसपा के दो, जेजेएस एक विधायक हैं. यहां कांग्रेस के भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं.
- मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से एमएनएफ के 27, जेपीएम 6, कांग्रेस 5, बीजेपी 1 और टीएमसी के एक विधायक हैं. यहां एमएनएफ की सरकार है और पार्टी अध्यक्ष जोरामथांगा सीएम हैं.
- तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से बीआरएस के 99, कांग्रेस के 7, एआईएमआईएम के 7, बीजेपी के 3 और निर्दलीय 2 विधायक हैं. यहां बीआरएस की सरकार है और के चंद्रशेखर राव सीएम हैं.
क्या है पांचों राज्यों में विधानसभा के कार्यकाल समाप्त होने की तारीख?
- 17 दिसंबर 2023 को मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.
- 6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.
- 3 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.
- 14 जनवरी 2024 को राजस्थान का कार्यकाल समाप्ता हो जाएगा और उससे पहले नई सरकार का गठन हो जाना चाहिए.
- 16 जनवरी 2024 को तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.
जीत के दावे
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा,मुझे छत्तीसगढ़ की जनता पर भरोसा है क्योंकि हमारी सरकार ने वहां काम किया है।
उन्होंने आगे कहा,” हमने जो कहा वो किया…छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है…हम भारी बहुमत से जीतेंगे।”




