दुल्हन मण्डप पर देर तक करती रही इंतजार, गर्लफ्रेंड को लेकर दूल्हा हुआ फरार… जानिए फिर क्या हुआ

गौरेला। गौरेला के भारौदा गांव में समाज को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 26 जून को दुल्हन मण्डप पर रातभर दूल्हे का इंतजार करती रही। और दूल्हा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया।

युवती की शादी बचरवार के युवक दीपक राठौर से तय हुई थी। पूरा परिवार शादी की पूरी तैयारी करके अपनी बेटी की शादी के लिए खुश थे। इतना ही नहीं दुल्हन के घर तक बारात पहुंचने के बाद जयमाला की रस्में भी हो चुकी थी। उसके बाद अचानक सूचना मिली कि दूल्हा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया।

दुल्हन का आरोप है कि वरमाला के बाद अचानक दूल्हे ने दहेज की मांग रख दी। इसमें 2 लाख रूपए नकद और 1 बाइक की मांग की। इतनी बड़ी रकम देने में लड़की का परिवार सक्षम नहीं था, लिहाजा उन्होंने इनकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही दुल्हा अचानक से स्टेज से उतरा और भाग गया।

पूरी रात दुल्हा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी गांव में छुपा था। इसी बीच लड़की के घरवाले को जब इसकी सूचना मिली तो वो उन्हें खोजने निकले, लेकिन भनक लगते ही दुल्हा वहां से भाग गया। जानकारी अब आ रही है कि प्रेमिका से दुल्हा पहले ही शादी कर चुका था, लिहाजा उसने शादी टालने के लिए ये दहेज वाला हथकंडा अपनाया और मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button