मौसम: छत्तीसगढ़ के ये जिले ऑरेंज अलर्ट पर, मूसलाधार बारिश की चेतावनी
रायपुर । प्रदेश में मानसून का आगाज हो चुका है। प्रदेश ने झमाझम बारिश के साथ मानसून का स्वागत किया। वहीं गर्मी के बाद अब मौसम सुहाना हो चुका है। लोग घरों में रहकर बारिश का आनंद ले रहे हैं। गौरतलब है कि अपने निर्धारित सामान्य तिथि से 3 दिन पहले ही मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी है। संभावना है कि इस बार प्रदेश में मानसून में अच्छी बारिश होगी। वहीं आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है। प्रदेश के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद और धमतरी जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है। जिसमें मध्य अरब सागर के कुछ और भाग, महाराष्ट्र के शेष हिस्से, उड़ीसा वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग, दक्षिण गुजरात के कुछ भाग, दक्षिण मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार तक अगले 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि निम्न दाब का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश तथा इस से लगा कटक उड़ीसा के उप के पास स्थित है। एक के साथ ऊपरी हवा का चक्रवात ई घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है साथ ही यह दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। पूर्व पश्चिम डियर जॉन 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक 17 डिग्री उत्तर में स्थित है।
एक ट्रॉली का दक्षिण हरियाणा से तटीय आंध्र प्रदेश के पास स्थित निम्न दाब के क्षेत्र मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
ऊपर के मौसमी तंत्र को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश स्थान पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। यहां गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशी/ बिजली भी गिरने की आशंका है।