WPL 2026 के ऑक्शन के लिए छत्तीसगढ़ की दो महिला

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की दो उभरती महिला क्रिकेटरों पलक सिंह और श्रेया श्रीवास ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों का महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के ऑक्शन के लिए चयन हुआ है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर दोनों ने नीलामी की दौड़ में अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की महिला क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

पलक सिंह की रफ्तार ने खींचा ध्यान
पलक सिंह ने पिछले घरेलू सीजन में गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने 8 मैचों में 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, WPL स्पीड क्वीन प्रतियोगिता में पलक ने 106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी तेज गेंदबाजी को उनकी प्रमुख ताकत माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

श्रेया श्रीवास ने 17 विकेट लेकर बनाई जगह
वहीं, श्रेया श्रीवास ने पिछले सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें WPL 2026 ऑक्शन के लिए दावेदारी पेश करने का मौका दिलाया। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के जरिए श्रेया ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा ऑक्शन
WPL 2026 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में आयोजित होना है। इस नीलामी में पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर फ्रेंचाइजी की नजरें रहेंगी। हालांकि, ऑक्शन में चयनित होना किसी टीम के साथ अनुबंध की गारंटी नहीं है। अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़ की ये दोनों खिलाड़ी नीलामी में किस टीम का हिस्सा बनती हैं।

– Advertisement –

Ad image

दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश की युवा महिला क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक है। घरेलू स्तर पर उनके प्रदर्शन ने यह दिखाया है कि मेहनत और निरंतरता के दम पर राष्ट्रीय स्तर के बड़े मंच तक पहुंचने का रास्ता बनाया जा सकता है।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button