कंगना रनौत के समर्थन पर उतरे लोग, सीएम उद्धव ठाकरे का फुका पुतला

नई दिल्ली ।अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच शुरू हुए विवाद की आग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। दिल्ली के लोग कंगना रनौत के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर में तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला जलाया गया। दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे हाथों में वी सपोर्ट ‘कंगना रनौत’ के पोस्टर लिए लोगों ने ‘महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ शिव सेना मुदार्बाद और संजय राउत मुदार्बाद के नारे लगाए।
–कंगना ने क्या गलत कहा था?
मुंबई में बीएमसी ने अभिनेत्री कंगना रनौत के आॅफिस में तोड़फोड़ करने पर महाराष्ट्र सरकार के इस कदम से नाराज लोगों ने दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शिवसेना और संजय राउत के खिलाफ नारेबाजी की गई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला जलाया गया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि शिवसेना को शर्म आनी चाहिए, जो शिवसेना महिलाओं के सम्मान के लिए जानी जाती वो सत्ता के लालच में महिलाओं का अपमान करने पर आ गई है. खुद को निरंकुश राजा समझ रहे हैं। कंगना ने क्या गलत कहा था? महिलाओं का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा।