कोरिया के झिलमिली खदान में बड़ा हादसा, दो की मौत, 15 रेस्क्यू किए गए
कोरिया ।
कोरिया जिले के पटना थानान्तर्गत आज भोर में झिलमिली कोयला खदान धसकने से उसमें दबे दो श्रमिकों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य मजदूर व अफसर के अंदर फँसे होने की आशंका है। हादसा तड़के पौने चार के लगभग हुआ है।
एसईसीएल की यहां भूमिगत खदान है और ज़मीन के भीतर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर 120 फिट लम्बी व 7 फिट ऊंची छत के धंसकने से यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि खदान के एक छोर धसका है। जिन श्रमिकों की मौत हुई है उनमें रुप नारायण और अख्तर हुसैन के नाम शामिल हैं। मौक़े पर बचाव कार्य जारी है। जिला मुख्यालय से भी पुलिस बल निकल गया है। वही इस शिफ्ट में कार्यरत कर्मियों के परिजन भी खदान के बाहर पहुंच गए है।
अब तक की सूचना के मुताबिक 15 श्रमिको के सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। 2 मृत श्रमिको में एक की दबी हुई बॉडी को निकाला गया और 1 को निकालने का काम चल रहा। निकाली गई बॉडी अभी अंदर ही है। सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो के निर्देश पर कलेक्टर एसपी मौके पर। एडिशनल एसपी और कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौके पर पहुंच चुके हैं।




