दंतेवाड़ा उपचुनाव, जोगी ने लगाया इस युवा पर दांव
रायपुर
पूर्व मुख्यमंन्त्री अजित जोगी ने दंतेवाड़ा उप चुनाव को लेकर प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान किया है। इस उपचुनाव के लिए एक युवा इंजीनियर सुमीत कर्मा पर दांव लगाया है।
इंजीनियर सुमित कर्मा को जनता कॉंग्रेसी जोगी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जोगी ने कहा भाजपा और कॉंग्रेसी ने शहीद परिवार की पत्नियों को मैदान पर उतारा है… दोनों ही मेरे छोटे भाई की तरह थे…. इस गम्भीर अवस्था में दंतेवाड़ा को एक शिक्षित युवा विधायक की ज़रूरत है।




