लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, नौवां आरोपी गिरफ्तार, फिदायीन हमले की ले चुका था शपथ

Red Fort area Blast: नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के लाल किले के पास पिछले महीने हुए कार ब्लास्ट मामले में एक और अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस केस में यह अब तक की नौवीं गिरफ्तारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के निवासी यासिर अहमद डार के रूप में हुई है, जिसे एनआईए ने दिल्ली से हिरासत में लिया।


Red Fort area Blast: जांच एजेंसी के अनुसार, यासिर अहमद डार इस आतंकी साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था और उसने आत्मघाती (फिदायीन) हमला करने की कसम खाई थी। एनआईए का कहना है कि वह लगातार इस मामले के अन्य आरोपियों के संपर्क में था, जिनमें धमाके को अंजाम देने वाला आत्मघाती हमलावर उमर नबी और मुफ्ती इरफान शामिल हैं। यासिर को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस संख्या RC-21/2025/NIA/DLI में गिरफ्तार किया गया है।


Red Fort area Blast: एनआईए इस आतंकी नेटवर्क की पूरी कड़ी को उजागर करने के लिए केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच कर रही है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। इससे पहले फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर सहित अन्य स्थानों पर भी मुख्य आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली जा चुकी है। एनआईए ने साफ किया है कि मामले की जांच जारी है और इस साजिश से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button