अंतर्राज्यीय 4 शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसे छत्तीसगढ़ में खपाने की योजना थी। गौरेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 34(2), 59(a) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक सुरेन्द्र विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, हर्ष गहरवार तथा थाना गौरेला से सहायक उप निरीक्षक अशोक सोनवानी, प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी।
गिरफ्तार आरोपी
तेज राम राठौर (पिता: स्व. पोषण लाल राठौर, उम्र: 45 वर्ष), निवासी ग्राम सिवनी, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश।
शैलेंद्र राठौर (पिता: मिसम राठौर, उम्र: 20 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश।
प्रदीप राठौर (पिता: कमल सिंह राठौड़, उम्र: 19 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया ठाकुर दाई, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश।
गौरव विश्वकर्मा (पिता: देव शरण विश्वकर्मा, उम्र: 35 वर्ष), निवासी मडना वार्ड न.13, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
Source link




