#Social

अरावली में अवैध निर्माण मामले में ACB का बड़ा एक्शन, FIR दर्ज


Aravalli अरावली : सोहना के अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अंसल हाउसिंग और अवैध फार्म हाउस मालिकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शिकंजा कसते हुए एफआईआर दर्ज की है।
आरोप है कि अधिकारियों ने गैर-मुमकिन पहाड़ भूमि को बदलकर फार्म हाउस बनाने के लिए अनुमति दी, जिससे अरावली अधिसूचना का उल्लंघन हुआ। शिकायतकर्ता रमाशंकर शुक्ला ने आरोप लगाया कि अंसल हाउसिंग और अन्य फार्म हाउस मालिकों ने नकली नक्शे और फर्जी रिकॉर्ड बनाकर जमीन का हस्तांतरण किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन कर निजी लाभ के लिए फार्म हाउसों का निर्माण करने में मदद की।
ACB ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एफआईआर दर्ज की और अब जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला अब कड़ा हो गया है, और अंसल हाउसिंग समेत अन्य नामजद कंपनियों पर कानूनी शिकंजा कसने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है।सोहना का अरावली क्षेत्र पहले से ही पर्यावरणीय संवेदनशीलता की वजह से चर्चा में है, और यहां पर अवैध निर्माण और भूमि हस्तांतरण के मामलों में हालिया वृद्धि चिंता का कारण बन रही है।
ACB ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से भी जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के बाद अपनी जांच को और विस्तृत किया है, जिससे आने वाले समय में और अधिक गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में किस तरह की कार्रवाई की जाती है और क्या एसीबी संबंधित अधिकारियों और कंपनियों के खिलाफ कड़ी सजा दिलवाने में सफल हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button