अर्जुन कपूर, किसी रीयल लाइफ स्टोरी की तरह है उनके संघर्ष की दास्तान, आज उनका जन्मदिन

Arjun Kapoor is like a real life story, the story of his struggle, his birthday today

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर Arjun Kapoor 26 जुन को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. Arjun Kapoor अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा, अपने पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहते हैं. एक समय ऐसा था जब Arjun Kapoor का वजन 150 किलो के पार चला गया था. जिसे कम करने में Arjun को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. लेकिन अपना वजन कम करने के बाद अब Arjun Kapoor बॉलीवुड के फीट एक्टरों में गिने जाते हैं. उनके फैन्स भी उनके फिटनेस की तारीफ करते हैं.

Arjun Kapoor की जिंदगी का सबसे बुरा दौर वो था, जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. माता-पिता के तलाक के बाद Arjun पूरी तरह से टुट गए थे. तलाक से परेशान Arjun उन दिनों ज्यादा खाने लगे थे और यही वजह है कि 16 साल की उम्र में उनका वजन 150 किलो के पार चला गया था. बढ़े हुए वजन की वजह से उन्हें अस्थमा भी हो गया था और वह ज्यादा लंबे समय तक भाग दौड़ नहीं कर पाते थे

लेकिन समय के साथ-साथ Arjun Kapoor ने खुद को बदला और अपने बढ़े हुए वजन को कम करते हुए पर्सनैलिटी को भी बदल लिया. Arjun Kapoor अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. सलमान खान के भाई अरबाज खान की पूर्व पत्नी यानी मलाइका अरोड़ा के साथ उनके रिलेशनशिप की बात जब मीडिया के सामने आई, तो ये बहुत ही हैरान करने वाला था.

रिलेशनशिप में हैं अर्जुन और मलाइका

दोनों अब एक साथ हैं और एक-दूसरे के साथ की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. Arjun और Malaika की जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ी है.

इस फिल्म से मिली थी कामयाबी 

ऐसे तो अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्मे की है, लेकिन उनकी पहली फिल्म इश्कजादे से उन्हें बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. जिसके बाद अर्जुन कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज बॉलीवुड में सफल अभिनेताओं में उनकी गिनती की जाती है.

अर्जुन कपूर की चर्चित फिल्मों की बात करें तो, टू स्टेट्स, की एंड का,हाफ गर्लफ्रेंड,पानीपत जैसे कई फिल्मो में इनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सहराया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button