अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

अभनपुर  । CG NEWS: अभनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक थाना अभनपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 309/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी डामन लाल सिंहा पिता तिजऊ राम सिंहा, उम्र 56 वर्ष, निवासी पचेड़ा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देसी मदिरा मसाला शेरा शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG04-PA-4819 को भी जब्त किया गया है। जब्त शराब और वाहन की विधिवत कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय रायपुर में पेश करने के लिए रवाना किया। थाना अभनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button