अवैध शराब बिक्री करते 01 शराब कोचिया गिरफ्तार

रायपुर। CG NEWS: पुलिस अधीक्षक महोदया रायपुर (ग्रामीण), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर नवा रायपुर के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध शराब बिक्री संचालित करने वालों पर लगाम लगाने की नियत से दिनांक 13/09/2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम दुलना में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर आम लोगों को शराब पिला रहे हैं।

मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान दुलना रोड ग्राम तर्री आरोपी के मकान में पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े गये। पकड़े गए व्यक्ति के नाम पता पूछने पर अपना नाम हरिराम साहू पिता स्व. विश्राम साहू उम्र 71 वर्ष साकिन तर्री थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर के रहने वाले बताये।

– Advertisement –

Ad image

एवं तलाशी एवं बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। उक्त आरोपी को शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में नोटिस दिया गया, जो कोई लाईसेंस व दस्तावेज नहीं होना बताया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 32 में पौवा देशी मसाला शेरा शराब 5.760 बल्क लीटर शराब कीमती 3520₹ एवं बिक्री रकम ₹500 जुमला कीमती 4020 रुपये/ का जप्त कर आरोपी को थाना लाकर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक – 268/2026 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाती है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

(01) हरिराम साहू पिता स्व. विश्राम साहू 71 वर्ष साकिन तर्री थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर (छग)

– Advertisement –

Ad image

उक्त कार्यवाही में थाना गोबरा से प्रशिक्षु उप०निरी० टंकेश्वर मरकाम, आर०2094 कैलाश वर्मा, आर.2702 जितेन्द्र पाल की अहम भूमिका रही।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button