अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 7 जुलाई को शासकीय आई.टी.आई सड्डू में मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

लिमिटेड, रोटोकास्ट इंड्रस्टीज, टचस्टोन सर्विस प्रा. लि., पसारी मिनरल्स, वी स्नैप यू मीडिया सर्विसेस, अग्रवाल चैनल मिल्स, रिलाएबल एग्रो ग्रुप, सन एंड सन इंफामेटिव, टॉप-अप सेंटर पेट्रोल स्टेशन, आदि से संबंधित 20 निजी संस्थानों द्वारा लगभग 100 अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जायेगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजकों द्वारा 10वीं, 12वीं बी.ए., बी कॉम, बी.ई., आई.टी.आई, स्नातक, स्नातकोत्तर योग्यताधारी अस्थिबाधित दिव्यागंजन भाग ले सकते है।
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज के फ़ोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते है। कैम्प में आने जाने हेतु कोई मार्गव्यय देय नहीं होगा। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था स्वयं आवेदक को करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर भी संपर्क किया जा सकता है।




