आधी रात पड़ोस की युवती को छत में बुलाया मिलने, रात में दोनों का बना प्लान, सुबह खटिया में ऐसे मिली लड़की

कोटा : इलाके में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. युवती का शव उसके घर के बगल में रहने वाले युवक की छत से बरामद किया गया। युवती रात को अपने कमरे में सोई थी लेकिन अगली सुबह घरवालों को नहीं मिली. कुछ देर बाद बगल की छत पर युवती का शव होने की खबर सामने आई.

मामला सीमलिया थाना के कालारेवा गांव का है. यहां बाइस साल की युवती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसे बेहद निर्मम तरीके से मौत के घाट उतारा गया. युवती के शव पर कई निशान पाए गए हैं, खासकर गर्दन के पास. ऐसे में युवती की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है. परिजनों ने शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

पड़ोसी युवक से होती थी बात
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बगल में ही शैतान सिंह नाम का युवक रहता था. उसकी बातचीत युवती से होती थी लेकिन युवती उसे सिर्फ अपना दोस्त मानती थी. कुछ समय पहले युवती की सगाई हुई थी और मई के महीने में उसकी शादी होने वाली थी. सगाई के बाद युवती ने अपने होने वाले पति से बातचीत शुरू कर दी और शैतान सिंह से कम बातें होने लगी. इस कारण शैतान सिंह खुन्नस में था.

शैतान सिंह के घर की छत से युवती का शव मिलने की वजह से पुलिस भी अभी उसे ही मुख्य आरोपी मान रही है. साथ ही युवती के कमरे से मिली चिट्ठी भी इसी और इशारा कर रही है. शैतान सिंह ने ही युवती को रात के समय छत बुलाया था. इसके बाद शायद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की मांग की है.


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button