आरपीएफ कॉलोनी में पुलिस की निगरानी के बीच

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : रेलवे स्टेशन और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्टेशन से लगे आरपीएफ कॉलोनी इलाके में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हtya से हड़कंप मच गया। मृतक बिहार के आरा जिले का रहने वाला नरेश कुमार गुप्ता था, जो पिछले करीब दो साल से बिलासपुर में रहकर सुपरवाइजर और चौकीदारी का काम कर रहा था। आरपीएफ कॉलोनी की पानी टंकी के पास हुई इस हtya की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

तस्वीरें बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित आरपीएफ कॉलोनी की हैं… जहां पानी टंकी के पास रेलवे ठेकेदार के कर्मचारी नरेश कुमार गुप्ता की हtya कर दी गई। नरेश बिहार के आरा जिले के सोनभठा गांव का रहने वाला था और पिछले करीब दो साल से बिलासपुर में रहकर बजरंग कंस्ट्रक्शन के लिए सुपरवाइजर का काम कर रहा था। ठेकेदार के मुताबिक नरेश उसके गांव का ही युवक था, जिसे काम के सिलसिले में बिलासपुर लाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। अब पुलिस इन संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button