इलाके में मिली अज्ञात महिला की लाश, क्राइम ब्रांच

दुर्ग। CG NEWS: दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलगांव नाला किनारे जंगलनुमा इलाके में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस महिला की पहचान करने के साथ-साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button