#Social

ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनील स्पंज प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति कुर्क


Raipur. रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर स्थित सुनील स्पंज प्राइवेट लिमिटेड (SSPL) की अचल संपत्ति को सीज कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है। ईडी ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है।
जानकारी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति की कीमत लगभग 77 लाख 51 हजार रुपये है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों के आधार पर की गई है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य आर्थिक अनियमितताओं की भी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराधों पर शिकंजा कसने के दिशा में ईडी द्वारा उठाया गया एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button