#Social

ऊना में देर रात तक चली ठेकों की नीलामी


ऊना। इस बार जिला में शराब ठेकों की नीलामी पूरी तरह से ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित हुई। यह बोली प्रक्रिया दो मार्च को सुबह नौ बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक रही। अंतिम समय तक बोलीदाताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आबकारी विभाग द्वारा शराब के ठेेकों को 22 यूनिटों में आबंटित किया था जिनमें से 17 यूनिट 89,51,90,002 में नीलाम हुए, जबकि इनका रिजर्व प्राइस 86,02,90,001 रुपए निर्धारित किया था। ई-ऑक्शन के समापन पर इन यूनिटों की कुल बिक्री 89,51,90,002 रुपए में हुई।
इससे सरकार को 3,49,00,001 रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। आबकारी विभाग के उपायुक्त विशाल गोरला का कहना है कि शराब के 17 यूनिटों की ई-ऑक्शन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। इन 17 शराब के यूनिटों का सरकार की तरफ से रिजर्व प्राईज 86,02,90,001 रखा गया था, जो कि 86,02,90,001 रुपए में नीलाम हुए हैं। पूरे जिला में 137 के करीब शराब के ठेके हैं, जिनको 22 यूनिटों में बांटा गया है। 17 यूनिटों की नीलामी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। बाकी पांच यूनिटों के की नीलामी दोबारा से पांच मार्च को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button