#Social

एक्शन में पुलिस: दुकानों पर छापामारी, पकड़े नशीले पदार्थ


Gaggle. गगल। प्रदेश में तंबाकू, चैनी खैनी, गोल्डन तंबाकू और गुटखा बेचने पर पूर्णतया प्रतिबंध है, लेकिन फिर भी दुकानदार नशा दुकानों में बेच रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस द्वारा स्कूलों के आसपास और बाजारों में नशे का कारोबार को लेकर दुकानों में छापेमारी की और तंबाकू, खैनी और गुटखे के पैकेट पकड़े। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह से ही सहायक पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में

गगल पुलिस थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत और पुलिस दल द्वारा मंदल, मसरेहड़, बगली, चैतडू, गगल, बैदी, बनोई और राजोल में दुकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में दुकानदारों से तंबाकू, गोल्डन खैनी, चेनी खैनी, गुटखा और अन्य प्रकार का प्रबंधित सामग्री को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को लगभग 4900 रुपए जुर्माना लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button