#Social

बस और कार की टक्कर से 6 लोगों की मौत, 45 घायल


road accident एक्सीडेंट के संबंध में जानकारी देते हुए इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात एक डबल डेकर बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई. जिसके बाद कार एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर गिर गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 45 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 6 people died

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मृतकों में तीन लोग बस और 3 कार सवार थे. बस लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान दूसरी तरफ से जाइलो कार रॉन्ग साइड से लखनऊ की ओर आ रही थी और दोनों की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी की बस और कार में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर कर ली गई है. आपको बता दें कि आए दिन आगर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा होता रहता है. बीते दिनों भी एक कार और बस की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button