एयरपोर्ट पर सांप, छिपकलियों और मकड़ियों से भरे बैग के साथ 3 यात्री गिरफ्तार…

Delhi News : नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्लभ प्रजाति के जीवों की तस्करी करने वाले तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है। ये यात्री बैंकॉक से दिल्ली आने वाली फ्लाइट एआई-303 में सफर कर रहे थे और उनके बैग में सांप, छिपकलियों, मकड़ियों और अन्य दुर्लभ जीवों से भरे डिब्बे पाए गए।

Delhi News :
कस्टम विभाग को 22 और 23 फरवरी की रात को जानकारी मिली थी कि कुछ यात्री दुर्लभ प्रजाति के जीवों को तस्करी कर भारत ला रहे हैं। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने तीन यात्रियों के बैग की तलाशी ली, जिसमें उन्हें कई दुर्लभ और विलुप्त होती प्रजाति के जीव मिले।

Delhi News : जब्त किए गए जीवों में ये है शामिल-
सांप-
कॉर्न स्नेक (5), मिल्क स्नेक (8), बॉल पाइथन (9)

छिपकलियां- बीयर्डेड ड्रैगन (4), क्रेस्टेड गेको (7), कैमरून ड्वार्फ गेको (11), अन्य गेको (1)

अन्य जीव- मिलिपीड (14), मकड़ी (1)

Delhi News :
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि ये जीव विदेशी और दुर्लभ प्रजाति के हैं, जिन्हें तस्करी के जरिए भारत लाया जा रहा था। इन जीवों को अवैध रूप से पालतू बनाने या बेचने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

गिरफ्तार किए गए तीनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और कस्टम कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। कस्टम विभाग ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और संभावित तस्करी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button