ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में साइबर थाना, चक्रधरनगर थाना और घरघोड़ा थाना पुलिस की टीमों ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई के दौरान लगभग 7 किलो गांजा, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई 07 अप्रैल 2026 को की गई, जिसमें

चक्रधरनगर थाना

क्षेत्र के विजयपुर मरघट्टीपारा में अमित एक्का के घर से 1 किलो 300 ग्राम गांजा और ₹12,500 नकद बरामद किए गए। आरोपी अपने घर में गांजा छिपाकर अवैध बिक्री कर रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई 08 अप्रैल 2026 को साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मुखबिर की सूचना पर गोवर्धनपुर की ओर जा रहे दो आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया।

तलाशी में उनके पास से 2 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी बिहार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में सारंगढ़ क्षेत्र में रह रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई। तीसरी कार्रवाई 09 अप्रैल 2026 को घरघोड़ा थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसमें लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके पास से 3 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹1.75 लाख आंकी गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इन सभी कार्रवाइयों में थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त नजर रखी जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button