ऑपरेशन “निश्चय” में गरियाबंद पुलिस की बड़ी

गरियाबंद। CG NEWS: आगामी होली त्योहार को देखते हुए रेंज स्तरीय “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। यह अभियान Amresh Mishra, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

26 टीमों की 76 जगह दबिश

जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 26 पुलिस टीमों का गठन कर 76 स्थानों पर रेड कार्रवाई की गई।

आबकारी एक्ट में 12 प्रकरण

रेड के दौरान

•आबकारी एक्ट के 12 प्रकरण दर्ज

•12 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

•96.820 लीटर अवैध शराब जब्त

आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई

•आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी गिरफ्तार

•01 चाकू जब्त

वारंटियों की धरपकड़

•04 स्थायी वारंट तामील

•03 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

शांति व्यवस्था हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में

•16 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button