ओलंपिक में बड़ा झटका, मैरीकाॅम हाकर प्रतियोगिता से बाहर हुई

Big setback in Olympics, Mary Kom Hawker out of competition

टोक्यो 29 जुलाई 2021। बॉक्सिंग में भारत को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज बॉक्सर मैरीकॉम कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से हार गई हैं. मैरीकॉम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. पहले राउंड में मैरीकॉम हार गई हैं. वह 1-4 से ये राउंड हारी।  दूसरे राउंड में मैरीकॉम ने शानदार वापसी की है. पहले राउंड में मैरीकॉम डिफेंसिव थीं, लेकिन दूसरे राउंड में वह आक्रामक रही। उन्होंने दूसरे राउंड में कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया को 3-2 से हरा दिया है। इस राउंड में वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग देखने को मिली है।

ससे पहले टोक्यो ओलंपिक का आज 7वां दिन भारत के लिए शानदार कहा जा रहा था। उसे तीरंदाजी, हॉकी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग में जीत मिली है. तीरंदाज अतनु दास ने पुरुष व्यक्तिगत के अंतिम 8 में जगह बना ली है. स्टार शटलर पीवी सिंधु डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. वहीं, बॉक्सर सतीश कुमार 91 किलो वर्ग के अंतिम-8 में पहुंच गए हैं. पुरुष हॉकी टीम का भी शानदार प्रदर्शन जारी है. उसने रियो ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button