माफी, प्रशंसा, आरोप झूठे, हम सब एक हैं जैसी बातों से आखिरकार सुलझा मंत्री-विधायक का विवाद

Apologies, praise, allegations are false, we are all together, finally the minister-MLA dispute is resolved

रायपुर 28 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सिंहदेव-बृहस्पति सिंह प्रकरण पर गृहमंत्री के बयान के बाद अब मामला सुलझता दिख रहा है। नाराज चल रहे मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा पहुंच रहे हैं। अब से कुछ देर पहले वो अपने सिविल लाइन स्थित बंगले से निकले और विधानसभा के लिए निकले है।

आपको बता दें कि कल उस वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव नाराज होकर विधानसभा से निकल गये थे, जब गृहमंत्री ने इस मामले में अपना वक्तवय दिया था। सिंहदेव ने सदन में कहा था कि जो परिस्थिति है, उसमें जब उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने के योग्य नहीं समझते हैं। इससे पहले अब से कुछ देर पहले विधायक बृहस्पति सिंह ने सदन में बयान दिया। उन्होंने सदन में कहा कि इस घटना को लेकर मैंने पूर्व में व्यक्तव्य दिया था, उक्त घटना में मंत्री टी एस सिंहदेव का कोई संबंध नहीं है, उन पर लगाए तमाम आरोप झूठे और असत्य हैं”

इसके बाद सदन के नेता भूपेश बघेल ने सदस्य बृहस्पति की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदन और आसंदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा“इस सदन की उच्च परंपराएँ हैं,सदन में बृहस्पति जी का व्यक्तव्य प्रशंसनीय है, मैं उन्हें बधाई देता हूँ.. गृहमंत्री जी को भी धन्यवाद देता हूँ, सदन में जो गतिरोध उत्पन्न हुआ, सभी ने गतिरोध दूर करने सहयोग किया.. मैं सबका आभार जताता हूँ.. पूरे सदन को धन्यवाद कहा है,फिर भी आसंदी की महत्वपूर्ण भुमिका को लेकर उन्हें भी धन्यवाद देता हूँ”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button