करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। CG NEWS : जिले के भरतपुर ब्लॉक के रॉपा गांव में करंट लगने से 37 वर्षीय नंदलाल पंडो की मौत हो गई। इस घटना में उन्हें बचाने की कोशिश में राजेश पंडो नामक युवक घायल हो गया। घायल राजेश का इलाज जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। मामला कोटाडोल थाना क्षेत्र का है।

कोटाडोल थाना के जांच अधिकारी के मुताबिक नंदलाल अपने साथियों के साथ नदी से मछली पकड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में एक खेत के पास बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में वह आ गए। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान राजेश पंडो भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।

– Advertisement –

Ad image

जंगली जानवरों को फंसाने के लिए लगाया गया था तार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खेत में करंट प्रवाहित तार जंगली जानवरों को फंसाने के इरादे से अवैध रूप से लगाया गया था। अंधेरा होने के कारण नंदलाल तार को देख नहीं सके। तार के संपर्क में आते ही मौके पर उनकी मौत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही कोटाडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खेत में करंट वाला तार किसने बिछाया था।

अवैध करंट तार लगाने की घटनाएं पहले भी

क्षेत्र में फसल की सुरक्षा के नाम पर करंट वाले तार लगाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए इस तरह के खतरनाक, गैरकानूनी उपायों का इस्तेमाल न करें।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button