करवा चौथ पर मां मावली मंदिर में दिखा

 

पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत
तिल्दा-नेवरा। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। इस अवसर पर पूरे तिल्दा-नेवरा नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

करवा चौथ के अवसर पर मां मावली मंदिर सहित नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु महिलाओं की विशेष चहल-पहल रही। पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा करवा चौथ की कथा सुनकर अपने परिवार की मंगलकामना की।

पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में भी पर्व की रौनक रही। महिलाओं ने पूजा सामग्री, करवा, फल-फूल एवं श्रृंगार सामग्री की खरीदारी कर पर्व की तैयारियां कीं।

– Advertisement –

Ad image

मान्यता के अनुसार, करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए रखा जाता है। शाम को चंद्र दर्शन एवं पूजा के पश्चात महिलाओं ने व्रत का पारण किया। पूरे नगर में श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button