#Social

कर्मचारी निकला चोर, जानें सुरक्षा गार्ड ने क्या देखा? उड़े होश


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक कर्मचारी को बिजली के तार चोरी करने और फिर उसे छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सुधीर के रूप में हुई है, जो एनडीएमसी में कार्यरत है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी को शाम 6:30 बजे एक निर्माणाधीन साइट पर काम करने वाले सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी. इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंची. जांच के दौरान, पुलिस ने सुधीर को चोरी किए गए बिजली के तारों से भरे दो प्लास्टिक बैग साइकिल पर लादते हुए पाया. साइट इंजीनियर ने पुष्टि की कि ये तार निर्माण स्थल के थे और चोरी कर लिए गए थे.
पुलिस ने सुधीर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान सुधीर ने स्वीकार किया कि वह चोरी किए गए तारों को साइकिल पर ले जाता था ताकि किसी को उस पर संदेह न हो. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी ने इस तरीके से कई बार तार चोरी की होगी. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुधीर ने चोरी किए गए तारों को कहां और किसे बेचा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button