कलेक्टर को चिट्ठी छोड़ गए चोर, जब पैसे नहीं थे तो ताला क्यों लगाया घर में, गिरफ्तार
The thieves left the letter to the collector, when there was no money, why did they lock the house, arrested
देवास। डिप्टी कलेक्टर के घर को निशाना बनाने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में मंगलवार को दो चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों दोनों चोर सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में डिप्टी कलेक्टर और खातेगांव SDM त्रिलोचन गौड़ के घर में चोरी करने घुस गए थे। कुछ सामग्री नहीं मिलने की वजह से यह चोर किसी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम तो नहीं दे पाए थे।

मगर डिप्टी कलेक्टर के नाम छोड़ी गई एक चिट्ठी वायरल होने की वजह से यह वारदात सुर्खियों में जरूर आ गई थी। जिसमें वह लिखकर गए थे कि जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर सिटी कोतवाली टीआई उमराव सिंह ने कहा कि 32 वर्षीय आरोपी कुंदन ठाकुर और 24 वर्षीय शुभम जायसवाल दोनों निवासी बिहारीगंज, देवास को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 हजार रुपए नगदी और स्टील का एक डिब्बा जप्त कर लिया गया है।जबकि मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ गंजा अब भी फरार है
लिस को पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ में अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की भी उम्मीद जगी है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को प्रारम्भिक पूछताछ में बताया है कि डिप्टी कलेक्टर के घर प्रकाश उर्फ गंजा ने चिट्ठी लिखकर छोड़ी थी।तीनों ही आरोपी नशे के आदी है। पुलिस अब आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।



