बड़ी खबर, अब बच्चों को भी लग सकेगी कोरोना की वैक्सीन, 2 से 18 साल तक के लिए वैक्सीन को DGCI ने दी मंजूरी

Big news, now children will also be able to get corona vaccine, DGCI approves vaccine for 2 to 18 years

कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में एक और बड़ा कदम उठाया गया था. पिछले दिनों ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 2 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल की मंज़ूरी दी थी. पहले कोरोना वैक्सीन पर निगाह रखने वाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इसके ट्रायल की सिफारिश की थी. जानकारी के मुताबिक, भारत बायोटेक की ओर से ये ट्रायल 525 वॉलंटियर्स पर किया गया. ये 2 से 18 साल के बच्चों पर किया जा रहा था. कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल का फेज़ 2 और फेज़ तीन पूरा हो गया है. ट्रायल के दौरान पहली और दूसरी वैक्सीन का डोज़ 28 दिनों के अंतर पर दिया गया था.

आपको बता दें कि भारत में अभी कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थोड़ा कम जरूर हुआ है. इस लहर ने देश के स्वास्थ्य सिस्टम को झकझोर दिया था. लेकिन अब ट्रायल पूरा होने के बाद देश ने राहत ली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button