कलेक्टर नेत्रहीन बच्चों के स्कूल सपत्नीक पहुंचे मिलने

एसडीएम बतौली रवि राही, प्रभारी अधिकारी समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह सहित जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आगामी गणतंत्र दिवस पर इन बच्चों का विशेष कार्यक्रम मुख्य समारोह में रखे जाने कलेक्टर ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांग बच्चों की जांच की गई जिसमें दो बच्चों को आंखों की ऊपरी पलक के पूरे ना खुल पाने से संबंधित परेशानी की पहचान हुई।
प्रतिभा को देखते हुए उन्हें अपनी ओर से हारमोनियम भी भेंट किया। छात्र सुकलु, छात्राएं संध्या, चन्दा आदि ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ी गीत सुनाए। कलेक्टर ने सपत्नीक बच्चों के साथ भोजन किया और उनकी शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं को दुरुस्त करने अधिकारियों से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कलेक्टर ने स्कूल एवं छात्रावास का निरीक्षण कर बच्चों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने अधिकारियों को निर्देशित किया था जिसके परिपालन में आज विशेष शिविर आयोजित किया गया।




