कलेक्टर से आयुक्त तक बदले पदभार!

CG NEWS: नवा रायपुर से छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में डॉ. सी. आर. सिदार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुलदीप शर्मा को अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।

तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लीना कोसम को यथावत परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग नवा रायपुर के पद पर बनाए रखते हुए उनके पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग में यथावत रखा गया है, वहीं बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर और सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है। संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर के पद पर जारी रखा गया है।
आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है और उनके पद को भी वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है। ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग में यथावत रखा गया है, जबकि तरुण कुमार किरण को राज्य कर उपायुक्त से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।
आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Source link





