कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा-भाजपा कफनचोर, भगवान राम को बेच दिया, उनका आशियाना भी बेच देंगे
Former Congress minister said - BJP has sold Kafanchor, Lord Ram, will also sell his house
कथित राम जन्मभूमि घोटाले मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है. सज्जन सिंह ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर आडवाणी जी ने जब रथ यात्रा निकाली थी तो करोड़ों रुपए का घोटाला किया था. यह बच्चा-बच्चा जानता है, ये वे लोग हैं. ये कफन चोर एक दिन वतन बेच देंगे. वर्मा ने ये भी कहा कि बीजेपी ने भगवान राम को तो बेच दिया है, न जाने कब भगवान राम का आशियाना भी बेच देंगे
सज्जन सिंह वर्मा ने वैक्सीनेशन के मामले पर कहा कि कांग्रेस के लोग मूर्ख नहीं हैं, जो बीजेपी नेताओं से कहेंगे कि हमें वैक्सीन लगवा दो. क्या वैक्सीन का टोटा पड़ा हुआ है, यह लोग खुद भ्रम फैलाते हैं. महा वैक्सीनेशन अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी की आदत है वाहवाही लूटने की. दरअसल, विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर वैक्सीन को लेकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम फैलाती है. कांग्रेसी नेता हमें फोन लगाकर बोलते हैं कि वैक्सीन लगवा दो और फिर बाद में मीडिया में कुछ और ही बयान देते हैं



