कांग्रेस नेता को मारने की कोशिश ! हमलावरों ने

बिलासपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के ऑफिस के सामने अज्ञात हमलावरों ने 2 लोगों को गोली मार दी। फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अपोलो अस्पताल भेजा गया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार का है।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 3 नकाबपोश हमलावरों ने 2 राउंड फायरिंग की है। वारदात की खबर मिलते ही SSP रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे हैं। SSP ने सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तोरवा और मस्तूरी क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है।

– Advertisement –

Ad image

एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “मामले की जांच जारी है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट पर रखा गया है। शहर से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।”

बताया जा रहा है कि जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह पर हमला किया गया था, जो उस समय अपने साथियों के साथ वहीं मौजूद थे। हालांकि नितेश सिंह हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पास बैठे दो लोगों को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button