#Social
कीतरपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित टकोली बैरियर पर लहराई तलवारें

Aut. औट। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर टकोली टोल प्लाजा में बाहरी युवकों द्वारा रविवार देर शाम हुड़दंग मचाने और तलवारें लहराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि थार में सवार युवक टोल नहीं देने को लेकर टोल प्लाजा स्टाफ से बहसबाजी करने लगे। इस बीच वहां लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई, जिसके बाद इन युवकों द्वारा स्टाफ को डराने के लिए तलवारें लहराई गई। इस दौरान एक युवक को चोटें भी आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन युवकों ने मौजूद लोगों पर गाड़ी चलाने का
भी प्रयास किया।
हादसे की जानकारी मिलते ही औट पुलिस का दल थाना प्रभारी कर्ण सिंह की अगुआई में मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हुडदंग मचाने वालों को पकडक़र छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय पंचायत के प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि तलवार लहराते विपन कुमार चपेट में आ गया। विपन के सिर व आंख में चोट आई है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों को हिरासत में ले लिया है। मामले में जांच की जा रही है। औट थाना प्रभारी कर्ण ने बताया कि मामले में पंजाब जांलधर के चार युवकों को हिरासत में लिया है। यह चारों युवक मनाली घुमने आए थे।




