#Social
राजकमल सिंघानिया के छोटे भाई ललित सिंघानिया का निधन

Raipur. रायपुर। कसडोल के पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया के छोटे भाई ललित सिंघानिया का बुधवार को निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे और पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। ललित सिंघानिया, सिंघानिया इंटरप्राइजेज के निदेशक रहे हैं और व्यापार जगत में एक सम्मानित नाम के रूप में पहचाने जाते थे। उनके निधन से सामाजिक और व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर है। वे अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्र रोहित, हेमंत और मोहित सिंघानिया तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को सिविल लाइन स्थित निवास से निकलेगी। परिजनों और परिचितों से अंतिम दर्शन हेतु निवास पर पहुंचने की अपील की गई है।




