कुएं में गिरा भालू का शावक, वन विभाग ने किया

कांकेर,नरहरपुर। CG NEWS: वन परिक्षेत्र अंतर्गत नरहरपुर के ग्राम कुसुमपानी में रविवार को एक भालू का शावक कुएं में गिर गया। शावक के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान खास बात यह रही कि शावक के साथ जंगल में नर और मादा भालू भी मौजूद थे। ऐसे में वनकर्मियों को पूरी सावधानी के साथ अभियान चलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद शावक को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

इधर, क्षेत्र में लगातार भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कुसुमपानी सहित आसपास के जंगल क्षेत्र में भालुओं की संख्या और सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। जंगल से लगे इलाकों में भालुओं की आवाजाही के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

वन विभाग ने भी ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले नहीं जाने तथा वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। शावक के सुरक्षित रेस्क्यू से वन विभाग ने राहत की सांस ली।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button