कुत्ते की हत्या, ट्रेन के गुजरने से पहले ट्रैक में रखा

दुर्ग। कुछ लोगों ने एक कुत्ते के चारों पैर बांधकर उसे रेलवे ट्रैक में डाल दिया। कुछ देर में ट्रेन आई और कुत्ता दो टुकड़ों में कट गया। जब इस मामले की जानकारी पीपुल्स फॉर एनिमल (PFA) को हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। यहां बीते 22 मार्च को कुछ अज्ञात निर्दयी लोगों ने एक बेजुबान कुत्ते को पकड़कर उसके पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसे पकड़कर रेलवे ट्रैक की तरफ ले गए। वहां कुत्ते को ट्रैक के बीच में सुला दिया। जैसे ही वहां से ट्रेन गुजरी कुत्ता तो टुकड़ों में कट गया।

पीएसए के मैनेजर धनंजय प्रसाद ने बताया कि उन्हें जैसे ही मामले की जानकारी हुई उनके सदस्य रेलवे ट्रैक में पहुंचे। उन्होंने कुत्ते की बॉडी को बोरे भरा और थाने लेकर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ संदिग्ध आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ‘डेरा बस्ती’ में कई नशेड़ी और अपराधी किस्म के लोग रहते हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button