#Social

BREAKING: 15 दिन की बच्ची का अपहरण, इलाके में मचा हड़कंप


Barabanki. बाराबंकी। बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खमौली गांव में एक नवजात बच्ची के अपहरण से सनसनी फैल गई है। रविवार दोपहर को हुई इस घटना में एक महिला और एक पुरुष ने बच्ची की मां को बेहोश कर 15 दिन की मासूम का अपहरण कर लिया। घटना में पीड़िता उर्मिला की बच्ची को स्कूल में टीका लगवाने के बहाने ले जाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उर्मिला को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और बच्ची लेकर फरार हो गए। उर्मिला के पति संदीप कुमार और उनके जेठ सऊदी अरब में काम करते हैं।
पुलिस की तीन टीमें, जिनमें क्राइम ब्रांच भी शामिल है, बच्ची की तलाश में जुटी हैं। घटनास्थल के पास लगा सीसीटीवी कैमरा खराब होने से जांच में कोई मदद नहीं मिल पाई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। टिकैतनगर के कोतवाल रत्नेश पांडेय के अनुसार, पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची को कोई बीमारी थी, जिसके लिए परिवार ने डॉक्टर और तांत्रिक से भी संपर्क किया था। पुलिस ने बच्ची की जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button