#Social

कुल्लू में परखे कलाकारों के सुर-ताल


Kullu. कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए श्रेष्ठ कलाकारों के चयन के लिए आडिशन देवसन कुल्लू में पिछले कुछ दिनों से चल रहे हैं। दशहरा कमेटी द्वारा निर्णायक मंडल को यहां पर आडिशन करवाने के लिए बिठाया गया है। सुर और ताल की परीक्षा ली जा रही है। पिछले कुछ दिनों में कुल्लू जिला के काफी संख्या में कलाकारों ने ऑडिशन दिए हैं।
जबकि शुक्रवार को कुल्लू के साथ-साथ मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा जिला के कलाकार भी यहां पर ऑडिशन देने के लिए पहुंच गए। आडिशनों में श्रेष्ठ कलाकारों की सूची तैयार की जाएगी, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। 18 सितंबर को हुई बैठक के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आडिशन के माध्यम से कलाकारों का चयन किया जा रहा है। यह क्रम शनिवार को भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button