#Social
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सेक्टर-21 और 22 को जोड़ने वाले अंडरपास का किया लोकार्पण

Gandhinagar. गांधीनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर के सेक्टर-21 और सेक्टर-22 के निवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए नवनिर्मित अंडरपास का लोकार्पण किया। यह अंडरपास दोनों सेक्टरों को आपस में जोड़ते हुए न केवल स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी नया आयाम देगा। गृहमंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि यह अधोसंरचना परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का हिस्सा है।




