#Social
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव ने विकास योजनाओं का किया भूमिपूजन

Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति में जिला खेल परिसर, सरकंडा में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्थानीय नागरिक और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। तोखन साहू ने कहा कि यह विकास कार्य बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, जिनमें 15 समाज भवनों का निर्माण, एक बहुप्रतीक्षित पुल, और अन्य आधारभूत ढांचागत निर्माण कार्य शामिल हैं।



