कोरोनाकाल में सीएम ने की बड़ी घोषणाएं, अब कोरोना से मौत होने पर परिजनों को मिलेगा पेंशन
CM made big announcements in the coronary period, now the families will get pension on the death of the corona
सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले हर परिवार को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार में काम करने वाले लोग की मौत हो जाती है तो उस परिवार को हर महीने 2500-2500 रुपए का पेंशन दिया जाएगा.
सके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए 4 बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर दी है. सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा “कोरोना के ख़िलाफ़ जारी इस जंग में कुछ परिवार बेहद मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं, ऐसे सभी ज़रूरतमंद परिवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणा.”
सीएम ने 72 लाख राशन कार्ड धारियों को 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल मुफ्त में देने की बात कही है. इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से 5 किलो राशन अतिरिक्त दिया जायेगा. इसके अलावा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उसे भी दिल्ली सरकार मुफ्त राशन देगी.




